Home राज्य अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव, परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन;...

अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव, परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; 12 दिसंबर का कार्यक्रम तय

3
0
Jeevan Ayurveda

अयोध्या 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। यहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख की जानकारी दी। पवन पांडे के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या पहुंचेंगे।

Ad

उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। पवन पांडे ने बताया कि सपा प्रमुख संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

पंचायत  पवन पांडे ने बताई तारीख
पंचायत दौरान पवन पांडे से अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार सवाल उठा रहे थे कि अखिलेश यादव राम मंदिर और हनुमानगढ़ी क्यों नहीं जाते. वह खुद हनुमानगढ़ी जाते हैं और वहां उनकी श्रद्धा है। 

इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी. पवन पांडे ने कहा कि राम मंदिर के बारे में बहुत बड़ी ब्रेकिंग आपको दे रहा हूं. आदरणीय अखिलेश जी राम मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं. जब उनसे तारीख पूछी गई तो उन्होंने 12 दिसंबर बताया। 

पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या पहुंचेंगे. सबसे पहले हनुमानगढ़ी के बजरंग गली स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान डिंपल यादव और उनके दोनों बच्चे भी साथ रहेंगे। 

अयोध्या में साधु-संतों और महंतों से भी करेंगे मुलाकात
पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या में साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात करेंगे. वह अलग-अलग मठों में जा सकते हैं. संतों से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस तरह उनका पूरा दिन अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बीतेगा। 

पवन पांडे ने बातचीत के दौरान राम मंदिर में चोरी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे. वह उन लोगों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर में चोरी की। 

अब तक राम मंदिर दर्शन के लिए क्यों नहीं गए अखिलेश?
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अखिलेश यादव ने इस बारे में अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि इटावा में बन रहे केदारेश्वर शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा था कि जब भगवान बुलाते हैं, तभी इंसान जाता है. अक्टूबर 2026 में भी अखिलेश अयोध्या पहुंचे थे, लेकिन उनका दौरा पूर्व मंत्री पवन पांडे के यहां आयोजित भागवत कथा तक सीमित रहा और वह राम मंदिर नहीं गए. अब पवन पांडे ने पंचायत आजतक में बताया है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या आएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here