Home राज्य छत्तीसगढ़ में हवाला कारोबार को लेकर बड़ा दावा, रोजाना ₹60 करोड़ का...

छत्तीसगढ़ में हवाला कारोबार को लेकर बड़ा दावा, रोजाना ₹60 करोड़ का लेनदेन और मोटा कमीशन

7
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर.

रायपुर से नागपुर-मुंबई जा रहे 4 करोड़ रुपए दुर्ग पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस कार्रवाई के बीच रायपुर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी ने कर्मचारियों को बांटने के लिए ऱकम गुजरात भेजने की बात कही है, लेकिन रकम भेजने के तरीके से रायपुर में हवाला कारोबार को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Ad

हवाला कारोबार से जुड़े लोगों का है कि रायपुर से रोजाना 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का हवाला होता है । रकम को गाड़ियों के गोपनीय चेंबर में छिपाकर या अनाज, सब्जी और कपड़ों के बीच रखकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता है। हवाला कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, रकम के लेन-देन में आधे नोट या नोटों के सीरियल नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। आधे नोट को पहचान के तौर पर दिखाने पर दूसरी जगह रकम देने का दावा किया जाता है। 1 लाख रु. भेजने पर 1,500 से 2,000 रु. तक कमीशन लिया जाता है।

बड़ी रकम के लेन-देन में : 2 से 3% तक कमीशन लेने की बात कही जाती है। कारोबार से जुड़े लोगों का दावा है कि रायपुर में 55 से ज्यादा हवाला कारोबारी सक्रिय हैं। तेलघानी नाका को बड़ा केंद्र बताया जाता है। झारखंड में एक लाख रुपए भेजने पर 300 से 700 रु. तक कमीशन लिया जाता है, जबकि मुंबई और दिल्ली के लिए यह रकम 1,500 से 2,000 रुपए तक है।

राजनीतिक दलों से लेकर उद्योग और सराफा कारोबार तक फैला नेटवर्क
कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, रायपुर में राजनीतिक दलों से जुड़े लेन-देन में भी हवाला का इस्तेमाल होने का दावा किया जाता है। रकम ज्यादातर कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और गुजरात भेजी जाती है। वहां से दुबई, लंदन समेत दूसरे देशों तक रकम पहुंचाने की बात भी कही जाती है। इसके बाद उद्योगों से जुड़े कारोबार में कच्चे लेन-देन के लिए हवाला का इस्तेमाल होने की बात कही जाती है। अनाज, आलू, प्याज और चने के कारोबार की आड़ में भी रकम भेजने का दावा है। सराफा, स्टील, आयरन, गुटखा और तंबाकू कारोबार को भी इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here