Home राज्य सिवान पटाखा विस्फोट: अमरुद्दीन के घर में पहले भी हुआ था हादसा,...

सिवान पटाखा विस्फोट: अमरुद्दीन के घर में पहले भी हुआ था हादसा, अब 3 की मौत से मचा हड़कंप

8
0
Jeevan Ayurveda

सिवान

 सिवान के जामो थाना क्षेत्र का आलमपुर गांव लंबे समय से पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में करीब एक दर्जन घरों में पटाखे बनाने का काम होता है। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए दूर-दराज से लोग यहां पटाखों के आर्डर देने पहुंचते थे। दीपावली और छठ के साथ लगन के मौसम में भी पटाखों की मांग बढ़ जाती थी।

Ad

एक मकान में आग, फिर लगातार धमाके

शुक्रवार की शाम मो. अमरुद्दीन के मकान में पटाखों में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट होने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग आसपास के उन मकानों तक भी फैल गई, जहां पटाखे बनाए जाते थे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here