Home राज्य गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खेती करने वालों के लिए खुशखबरी,...

गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खेती करने वालों के लिए खुशखबरी, अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज

1
0
Jeevan Ayurveda

अरवल
 जिले में रबी फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक किसान कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

जिले में शंकर प्रभेद के धान पक कर तैयार हो गए हैं, जिसकी कटाई शुरू हो चुकी है। कटाई के बाद रबी फसल की खेती प्रारंभ होगी।

Ad

  किसान रमोद शर्मा, मोहन शर्मा, अमरजीत सिंह ने बताया कि शंकर प्रभेद के धान लगाने से रबी फसल की बुआई करने में मिट्टी में नमी बरकरार रहती है जिससे बीज में अंकुरण अच्छा होता है और गर्मी आने से पहले रबी फसल तैयार हो जाती है। उत्पादन भी अच्छा होता है।

उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद गेहूं, सरसों, चना, मटर सहित अन्य दलहनी और तिलहनी फसलों की बुआई करेंगे।

  जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने बताया कि किसानों को समय पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने और विभाग की ओर से बीज पर सब्सिडी देने का प्रविधान है

रबी फसल के लिए बीज का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। मसूर 526 क्विंटल, चना 234 क्विंटल, मटर 171 क्विंटल और सरसों 39.6 क्विंटल है। इन बीजों पर किसानों को 65 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, वहीं, गेहूं और अन्य फसलों के बीज का लक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते हैं लाभ
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रबी फसल के लिए अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

किसान दलहन, तिलहन और अनाज की उन्नत किस्मों के बीज के लिए किसान कृषि विभाग वा बीज निगम के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए किसान का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here