Home मध्य प्रदेश ग्वालियर में ट्रक हादसे पर प्रशासन घिरा, कांग्रेस विधायक ने ठहराया जिम्मेदार

ग्वालियर में ट्रक हादसे पर प्रशासन घिरा, कांग्रेस विधायक ने ठहराया जिम्मेदार

8
0
Jeevan Ayurveda

ग्वालियर.

शीतला माता मंदिर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर पूरे अंचल के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।

Ad

सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना स्वाभाविक था। ऐसे में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी, लेकिन मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही की, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, पुलिस दे जवाब
विधायक ने सवाल उठाया कि जब सप्तमी के दिन दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक थी, तो ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिल गई? उन्होंने कहा कि इस गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जवाब देना चाहिए। जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए।

मृतकों के परिजन को मिले 50-50 लाख रुपये का मुआवजा
डॉ. सिकरवार ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि को भी अपर्याप्त बताते हुए मृतकों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के लिए भी सहायता राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here