Home मध्य प्रदेश श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का बड़ा बयान, AI साजिश बताकर CBI जांच...

श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का बड़ा बयान, AI साजिश बताकर CBI जांच की मांग

15
0
Jeevan Ayurveda

श्योपुर

 श्योपुर में वायरल किए जा रहे अश्लील वीडियो को लेकर आखिर 20 दिनों के बाद कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है। कहा कि वीडियो को एआई से बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास किया गया है।

Ad

सरकार-प्रशासन इस मामले की सीबीआईजांच कराए, अगर आरोप सिद्ध कर दे तो राजनीति से संन्यास लेकर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। आरोप सही मिले तो मैं खुद के सिर पर गोली मार लूंगा।

मैं वीडियो की करा रहा हूं जांच…

विधायक बाबू जंडेल ने मीडियाकर्मियों के बीच आकर कहा कि वह भी वीडियो की जांच करा रहे हैं। वह लड़की कौन है, जिसने वीडियो डाला है। वीडियो डालने वालों को कानूनी नोटिस दूंगा। डरने वाला नहीं हूं, सत्य पर अडिग हूं। जो लोग यह वीडियो डाल रहे हैं, उन्हें मैं जेल में डलवाऊंगा। तीन महीने पहले भी फोन आया था कि कुछ लोग षड्यंत्र करके वीडियो डाल रहे हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here