Home राज्य अकेलापन होगा दूर, दिल्ली में खुलेंगे ‘वयो आनंद’ केंद्र; 200 बुजुर्गों की...

अकेलापन होगा दूर, दिल्ली में खुलेंगे ‘वयो आनंद’ केंद्र; 200 बुजुर्गों की सदस्यता अनिवार्य

27
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
रेखा गुप्ता सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयो आनंद योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत ऐसे मनोरंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे जहां 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गो को मेलजोल, मनोरंजन, योग और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सुविधा मिलेगी। इन केंद्रों में कैरम, लुडो जैसे इनडोर गेम के अलावा समाचार पत्र, पत्रिकाएं, किताबें, टीवी और कंप्यूटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर है। उनके सम्मान, स्वास्थ्य, सक्रिय जीवन और सामाजिक जुड़ाव को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Ad

'वयो आनंद' योजना का उद्देश्य क्या है?
उन्होंने कहा कि 'वयो आनंद' योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके आसपास ही ऐसा सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने हमउम्र लोगों के साथ समय बिता सकें और अकेलेपन से दूर सक्रिय सामाजिक जीवन जी सकें। इसे चलाने वाले केंद्रों के लिए पात्र संगठनों को हर साल 2.40 लाख की सुविधा भी दी जाएगी।

मनोरंजन केंद्र सप्ताह में 5 दिन और रोजाना सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच खोला जाएगा। केंद्र में लिणार बैठने के अलावा शौचालय सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर वाले केंद्र को प्राथमिकता मिलेगी। बहुमंजिला इमारत होने पर लिफ्ट की सुविधा जरूरी होगी। चिकित्सा शिविर और उपचार किट रखने का भी प्रावधान है।

200 लोग जरूरी
योजना के तहत मनोरंजन केंद्र में कम से कम 200 ऐसे सदस्य होना जरूरी होगा, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है। मनोरंजन केंद्र चलाने वाले संगठनों को साल में दो बार पैसा मिलेगा। महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा। नजदीकी पुलिस थाने और अस्पतालों से संपर्क रखा जाएगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here