Home मध्य प्रदेश 9वीं कक्षा से AI का पाठ, MP के 1848 ICT स्कूलों में...

9वीं कक्षा से AI का पाठ, MP के 1848 ICT स्कूलों में 1 सितंबर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

29
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल

मध्य प्रदेश के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में नौवीं के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहायक (एआइ असिस्टेंट) का व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के 1848 सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आइसीटी) विद्यालयों में यह पाठ्यक्रम संचालित होगा।

Ad

इसकी ऑनलाइन कक्षाएं एक सितंबर से शुरू की जाएंगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पाठ्यक्रम उन स्कूलों में शुरू किया जाएगा, जहां पर आइसीटी लैब है।

कक्षाएं ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी

निर्देशित किया गया है कि एआइ असिस्टेंट पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो स्कूल शिक्षा विभाग विमर्श पोर्टल पर यूट्यूब माध्यम से स्मार्ट कक्षा में विद्यार्थियों को दिखाए जाएंगे। सप्ताह में तीन दिन सैद्धांतिक कक्षाएं ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी। सोमवार और बुधवार को नए पाठ के वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कराया जाएगा। तीसरी कक्षा भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here