Home राज्य JPSC-JSSC परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग, आंदोलन के 16वें दिन...

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग, आंदोलन के 16वें दिन सरकार से फिर बातचीत

28
0
Jeevan Ayurveda

 रांची
 JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। इसके लिए छात्रों का डेलीगेशन रांची के स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा है। जहां चार मंत्रियों के दल के साथ उनकी बातचीत हो रही है। स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है।

1. चंदन कुमार छात्र नेता सह शोधार्थी
2 . दीनबंधु मंडल
3. इकबाल हुसैन
4. रवि शंकर
5. प्रेम कुमार
6. रामा अवतार महतो

Ad

छात्र आंदोलन का 16वां दिन
छात्रों का आंदोलन का आज 16वां दिन है। कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि JPSC-JSSC की परीक्षा रद की जाए और जिन भी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, उनकी CBI जांच कराई जाए।

इसको लेकर सरकार की छात्रों के साथ 2 दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके अलावा अलग-अलग छात्र संगठनों ने भी सरकार को अपनी मांगें सौंपी हैं। सबके साथ बातचीत के बाद भी अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इसीलिए आज तीसरे दौर की बातचीत की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार छात्रों की बात मान लेगी।

वहीं, छात्रों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर आज उनकी बात नहीं मानी जाती है, तो वह 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। उनके इस प्रदर्शन का तमाम छात्रों और विपक्षी पार्टियों का समर्थन हासिल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here