Home राज्य स्मैक तस्करों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा भारी, जोगबनी थानेदार पर गिरी...

स्मैक तस्करों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा भारी, जोगबनी थानेदार पर गिरी गाज

26
0
Jeevan Ayurveda

पटना
बिहार के अररिया में एक थानेदार पर सनसनीखेज आरोप लगा है। मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने और उन पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तकनीकी जानकारी की कमी और असंतोषजनक कार्यप्रणाली के कारण मदनपुर और बरदाहा थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की अनुशंसा पर की गई

एसपी ने कहा कि निलंबित महादेव कामत के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है। एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जोगबनी थानेदार महादेव कामत को स्मैक तस्करों को संरक्षण देने, वरीय अधिकारियों से झूठ बोलने और मालखाना का प्रभार न लेने जैसे आरोपों में आईजी के निर्देश पर निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि इलाके में स्मैक के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी और शिकायतें मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं बरदाहा और मदनपुर थानेदारों को तकनीकी अज्ञानता और असंतोषजनक कार्य शैली के कारण लाइन हाजिर किया गया है।

Ad

थानेदार नहीं करते थे कार्रवाई
मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने और उन पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जोगबनी थानेदार महादेव कामत पर इलाके में सक्रिय अवैध स्मैक, गांजा, कोडीन व अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने और उनके ठिकानों पर प्रभावी छापेमारी न करने के गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा पूर्व थानेदार सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार आजाद को बचाने की नीयत से जोगबनी थाने के एक मुकदमे में गिरफ्तार आरोपी घनश्याम यादव के स्वीकारोक्ति बयान का विस्तृत उल्लेख केस डायरी में नहीं करने का भी आरोप है।

एसपी ने बताया कि इलाके में स्मैक के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी और शिकायतें मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के बाद घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में आईजी ने निलंबन की कार्रवाई की है। महादेव कामत के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

तकनीकी ज्ञान की कमी पड़ी भारी, दो थानेदार हटे
बरदाहा थानेदार पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह और मदनपुर थानेदार पुलिस अवर निरीक्षक मो शमसुद्दीन अंसारी को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने आईजी को भेजे प्रस्ताव में बताया था कि दोनों अधिकारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स और आधुनिक तकनीकी संचालन में दक्ष नहीं हैं, इसकी वजह से अपराध नियंत्रण और केस अनुसंधान प्रभावित हो रहा था। आईजी से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद दोनों को थानेदार को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

थानेदारी के लिए जरूरी शर्त
आईजी ने निर्देश दिया है कि अब ऐसे अधिकारियों को थानेदार की जिम्मेदारी दी जाए जो तकनीकी रूप से दक्ष हों और अपराध नियंत्रण के प्रति संवेदनशील हों। दो दिन पहले ही अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के गंभीर उल्लंघन के आरोप में एसपी जितेन्द्र कुमार ने कुआड़ी थानेदार राजू कुमार को निलंबित किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here