Home मध्य प्रदेश मतदान दल गंतव्य तक पहुँचे

मतदान दल गंतव्य तक पहुँचे

1
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज तीस जुलाई को मतदान किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष शांति पूर्ण मतदान की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। सभी मतदान दल अपने गंतव्य तक पहुँच गए हैं। मतदान केंद्रों सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाते हुए पुख़्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। मतदान केंद्र के अंदर एवं परिसर में वेब कास्ट हेतु कैमरे लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने कहा है की निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने समस्त मतदाताओ से अपील की है की वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Ad

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार

दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केन्द्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 मतदाता 30 जुलाई 2026 मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  दतिया में 291 मतदान केन्द्रों में 185 ग्रामीण मतदान केन्द्र एवं 106 शहरी मतदान केन्द्र शामिल है। जिसमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केन्द्र शामिल है। सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किए गए है।

दतिया में एक पिंक मतदान केन्द्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कक्ष क्रमांक 2 में एवं एक आदर्श मतदान केन्द्र नवीन खनिज कार्यालय दतिया में स्थापित किया गया है। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप एवं व्हीलचेयर व्यवस्था युक्त मतदान केन्द्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कक्ष क्रमांक 3 में बनाया गया है। मतदान के दौरान 1280 मतदान कर्मी एवं 215 माईक्रो आब्जर्बर निष्पक्ष मतदान कराने में तैनात रहेंगे।

दतिया के बार्डर पर 12 अंर्तराज्यीय नाके स्थापित किए गए है। जिन पर 24 घंटे पुलिस एवं प्रशासन तैनात है। प्रत्येक आने- जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। मतदान के दौरान या मतदान से पूर्व किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हेतु कंट्रोल रूम स्थापित है जिसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम का नम्बर 8305199022 रखा गया है।

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन के दौरान सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ पुलिस बल, एसएएफ जवान, डीईएफ जवान, होमगार्ड जवान, एसपीओ के जवान निर्वाचन के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here