Home राज्य बिहार में AI क्रांति की तैयारी, अक्टूबर में होगा ग्लोबल स्किल्स एंड...

बिहार में AI क्रांति की तैयारी, अक्टूबर में होगा ग्लोबल स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो

35
0
Jeevan Ayurveda

 पटना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच बिहार के छात्रों और युवाओं को भविष्य की तकनीक और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए अक्टूबर में पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 'ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026' आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह बिहार में अपनी तरह का पहला बड़ा मंच होगा, जहां शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास से जुड़े क्षेत्र एक साथ आएंगे।

Ad

AI से करियर तक, छात्रों को मिलेगी नई दिशा
एक्सपो में विश्वविद्यालयों, मैनेजमेंट संस्थानों, एडटेक और टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और स्किल डेवलपमेंट संस्थानों की भागीदारी प्रस्तावित है।

यहां AI, डेटा साइंस, कोडिंग और ऑटोमेशन से जुड़ी प्रदर्शनी के साथ विशेषज्ञ व्याख्यान और करियर मार्गदर्शन सत्र होंगे।

छात्रों को उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों के साथ एजुकेशन फाइनेंस और स्टूडेंट लोन की जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षा और उद्योग के बीच संवाद पर जोर
बिजनेस क्रांति के संस्थापक एवं सीईओ सुमन कुमार ने कहा कि AI तेजी से शिक्षा और रोजगार की दुनिया बदल रहा है।

ऐसे में बिहार के युवाओं को नई तकनीक के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। एक्सपो का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की स्किल्स और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में ‘नालंदा शिक्षा गौरव सम्मान 2026’ के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here