Home राज्य मानसून सक्रिय फिर भी पटना बेहाल, कई जिलों में भारी बारिश का...

मानसून सक्रिय फिर भी पटना बेहाल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

4
0
Jeevan Ayurveda

पटना
 राजधानी सहित प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहा है। पटना सहित ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने एवं तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। जबकि, उत्तर भागों में मानसून के कारण कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है

Ad

पटना सहित अन्य भागों में उमस भरी गर्मी
शनिवार को पटना सहित अन्य भागों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बने रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि बांका एवं पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य भागों के भागलपुर, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, सारण, सिवान आदि जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में सर्वाधिक वर्षा
पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में सर्वाधिक वर्षा 154.4 मिमी एवं पटना के दुल्हिन बाजार में 15.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। गुरुवार को पटना सहित 11 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में पटना इस सीजन में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में गर्मी का प्रभाव बना रहा।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
पश्चिम चंपारण के सिकटा में 126.4 मिमी, गया के खिजरसराय में 49.6 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 42.6 मिमी, शेखपुरा के चेरवा में 39.2 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 39.0 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 39.0 मिमी दर्ज की गई।

बेतिया में 38.4 मिमी, जहानाबाद के घोसी में 36.6 मिमी, वैशाली के जनदाहा में 32.4 मिमी, लखीसराय के हलसी में 32.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के अदापुर में 28.8 मिमी, वैशाली के महनार में 28.2 मिमी दर्ज की गई।

गया के बेलागंज में 25.8 मिमी, शेखपुरा में 25.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 25.2 मिमी , नवादा के रजौली में 24.8 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कनाल में 16.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर           अधिकतम तापमान (°C)     न्यूनतम तापमान (°C)
पटना                 37.0 °C                           29.0 °C
गया                    36.4 °C                           27.0 °C
भागलपुर              34.5 °C                         27.2 °C
मुजफ्फरपुर           33.0 °C                         28.0 °C

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here