Home अध्यात्म सोलर नववर्ष की शुरुआत: सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा...

सोलर नववर्ष की शुरुआत: सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा राशिफल

7
0
Jeevan Ayurveda

14 अप्रैल यानी आज से सोलर नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है. ज्योतिषियों के अनुसार, हर साल जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तभी सोलर न्यू ईयर की शुरुआत होती है. यह दिन नई ऊर्जा, नई शुरुआत और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है. भारत के कई हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे बैसाखी, पुथंडु और विशु. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन सूर्य की स्थिति सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालती है, जिससे पूरे साल के संकेत मिलते हैं. आइए जानते हैं कि सोलर नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

मेष
इस सोलर नव वर्ष में मेष राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. सूर्य आपकी ही राशि में मजबूत स्थिति में रहेगा, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी. करियर में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं. कुछ लोगों को मनचाही नौकरी भी मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलने से आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.

Ad

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा. पिछले समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे. धन के मामले में भी स्थिति बेहतर रहेगी. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. यह समय राहत और प्रगति देने वाला रहेगा.

सिंह
सोलर नव वर्ष की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा. जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह साल ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. जो लोग खेल या कला के क्षेत्र में हैं, उन्हें अच्छी पहचान मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने की संभावना है.

क्या होता है सोलर नववर्ष?
सोलर नववर्ष वह समय होता है जब सूर्य एक राशि चक्र पूरा करके फिर से मेष राशि में प्रवेश करता है. ज्योतिष में मेष राशि को शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे नए साल की शुरुआत कहा जाता है. इस दिन को मेष संक्रांति भी कहा जाता है. इस संक्रांति के आने से जातकों के जीवन में नई शुरुआत के योग बनते हैं. आत्मविश्वास बढ़ता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here