Home राज्य आत्मनिर्भर यूपी की नई तस्वीर, फूड और आईटी सेक्टर में युवाओं का...

आत्मनिर्भर यूपी की नई तस्वीर, फूड और आईटी सेक्टर में युवाओं का जलवा, इनोवेटिव मॉडल में लखनऊ नंबर वन

9
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब 'जॉब सीकर्स' के बजाय 'जॉब क्रिएटर्स' का हब बनता जा रहा है। 'सीएम युवा योजना' के माध्यम से प्रदेश में इनोवेशन आधारित स्टार्टअप्स की ऐसी लहर चली है जिसने हजारों युवाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। अब तक इस योजना के तहत 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम स्थापित किए जा चुके हैं, जो यह साबित करता है कि यूपी का युवा अब पारंपरिक व्यवसायों की सीमाओं को तोड़कर आधुनिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।

Ad

लक्ष्य: 25 प्रतिशत इनोवेटिव उद्यमों का संकल्प
सीएम युवा के नोडल अधिकारी और ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला के अनुसार, यह योजना 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को धरातल पर उतार रही है। वर्तमान में स्थापित कुल उद्यमों में से 10 प्रतिशत इनोवेटिव मॉडल पर आधारित हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इसी वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य न केवल नए रोजगार पैदा करेगा बल्कि प्रदेश के आर्थिक ढांचे को तकनीकी रूप से मजबूत भी बनाएगा।

सेक्टरवार विश्लेषण से पता चलता है कि युवाओं की पहली पसंद फूड और रेस्टोरेंट व्यवसाय बना हुआ है, जहाँ सर्वाधिक 763 उद्यम शुरू हुए हैं। इसके अलावा, कंप्यूटर ट्रेनिंग (370), पैथोलॉजी सैंपलिंग (260), और फास्ट फूड (253) जैसे क्षेत्रों में युवा सक्रिय हैं। उभरते हुए क्षेत्रों जैसे ऑनलाइन टीचिंग (189), मोबाइल आईटी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (120), और क्लाउड किचन (117) में भी स्टार्टअप्स तेजी से बढ़ रहे हैं, जो प्रदेश की बदलती सोच को दर्शाता है।
यह वीडियो भी देखें

टॉप डिस्ट्रिक्ट: लखनऊ और आजमगढ़ में कड़ी टक्कर
इनोवेटिव मॉडल अपनाने के मामले में राजधानी लखनऊ 287 उद्यमों के साथ नंबर एक पर बनी हुई है। हालांकि, आजमगढ़ (286) और हरदोई (262) बहुत कम अंतर के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। इनके अलावा जौनपुर, अंबेडकर नगर, कानपुर और वाराणसी जैसे जिले भी स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

बैंकों का सहयोग: स्टार्टअप इकोसिस्टम की मजबूत रीढ़
इस स्टार्टअप क्रांति को सफल बनाने में बैंकों ने अहम भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने सबसे अधिक 2133 मॉडलों को ऋण प्रदान किया है। साथ ही एसबीआई (1549), बैंक ऑफ बड़ौदा (1170) और पंजाब नेशनल बैंक (1018) जैसे प्रमुख बैंकों ने भी युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में मदद की है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here