Home मनोरंजन हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक माहिका, बिकिनी में नजर आईं और...

हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक माहिका, बिकिनी में नजर आईं और बोला- ‘मेरा बेबी’

36
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई  

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां बर्थडे ग्रैंड अंदाज में मनाया. अब माहिका ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं. 

Ad

हार्दिक-माहिका का रोमांस

माहिका ने नए पोस्ट में बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने अपना हार्ट शेप का बर्थडे केक भी दिखाया, जो हार्दिक उनके लिए लाए. केक पर लिखा है- मेरी प्रिंसेस. हार्दिक पंड्या ने अपनी लेडी लव को उनके 25वें बर्थडे पर कई ग्रैंड सरप्राइज दिए. हार्दिक एक फोटो में दो बडे़ गुलाब के फूलों के गुलदस्ते पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जो वो अपनी लेडी लव के लिए लाए. एक तस्वीर में माहिका, हार्दिक का हाथ थामें दिखाई दीं. 

हार्दिक ने माहिका के बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. बर्थडे वेकेशन से भी माहिका ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. फोटो बैकसाइड से ली गई है. वो बीच पर चिल करती दिखीं.

 हार्दिक की बांहों में माहिका

माहिका एक फोटो में हार्दिक की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार देखते ही बनता है. माहिका और हार्दिक पूरी तरह से एक दूजे में खोए हुए नजर आए. 

माहिका ने बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें वो हार्दिक संग पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी किलर है. फोटो शेयर करते हुए माहिका ने हार्दिक पर प्यार भी लुटाया है. उन्होंने लिखा- मुझे अपने मैन से प्यार है. अभी तक के सबसे बेस्ट बर्थडे के लिए थैंक्यू बेबी. मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं. 

हार्दिक पंड्या की बात करें तो वो क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हार्दिक ने साल 2020 में कोविड के दौरान सादगी से नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया था. हार्दिक, नताशा ने फिर 2023 में वैलेंटाइन डे के खास दिन दोबारा ग्रैंड वेडिंग की थी. मगर दोबारा शादी रचाने के एक साल बाद ही उन्होंने तलाक का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था.

मगर अब हार्दिक को माहिका शर्मा में नया हमसफर मिल गया है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं हार्दिक और माहिका कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here