Home मध्य प्रदेश मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता,...

मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी की मौत, 5 घर उजड़े

34
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान की इच्छा लेकर घर से निकले श्रद्धालुओं का वाहन बैरसिया के पास काल का ग्रास बन गया. विद्या विहार स्कूल के पास तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Ad

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया. हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 9 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी मृतक और घायल विदिशा के सिरोंज के रहने वाले हैं. मृतकों में पिता, पुत्र और दादी भी शामिल हैं. वे मकर संक्रांति मनाने के लिए पिकअप में सवार होकर होशंगाबाद (नर्मदापुरम) नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे.

भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 घायल हुए हैं। हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि सिरोंज के एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। इनमें से पांच की मौत हो गई है। नौ घायल हुए हैं। ट्रैक्टर सवार 3 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोडिंग वाहन में सवार परिवार किसी परिजन की अंतिम क्रिया के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे में इनकी गई जान

    लक्ष्मीबाई अहिरवार
    बबली बाई
    हरि बाई
    दीपक
    मुकेश

ये हुए घायल

    सूरज
    विनीता
    पुनीत
    मोनिका
    महक
    नूरी बाई
    लल्लू
    प्रदीप
    ज्योति
    सूरज

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here