Home राज्य शिक्षा मंत्री ने जोधपुर के हर्बल गार्डन में किया पौधरोपण

शिक्षा मंत्री ने जोधपुर के हर्बल गार्डन में किया पौधरोपण

72
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर
जोधपुर जिला प्रभारी एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जोधपुर के माता का थान चौराहा के पास स्थित हर्बल गार्डन में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं युवा वर्ग से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here