Home राज्य ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी! झारखंड में इस बार पड़ेगी सबसे सख़्त सर्दी

ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी! झारखंड में इस बार पड़ेगी सबसे सख़्त सर्दी

29
0
Jeevan Ayurveda

रांची  

दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। महीने के पहले दिन ही ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-प्रतिदिन सर्दी का सितम बढ़ेगा।

Ad

दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी मंगलवार के बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। वहीं 03 दिसंबर से 06 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध बनी रहेगी, लेकिन बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

पारा के साथ ओस गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के मौसम में आज से लेकर अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के वक्त धुंध छाया रहेगा और दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बादल छाये रहेंगे। हालांकि आज यानी रविवार को पारा के साथ ओस गिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here