Home राज्य हथियारों के दम पर परिवार को बनाया बंधक, उड़ाए लाखों रुपये, जांच...

हथियारों के दम पर परिवार को बनाया बंधक, उड़ाए लाखों रुपये, जांच में जुटी पुलिस

31
0
Jeevan Ayurveda

गिरिडीह

झारखंड में गिरिडीह जिले के चिताखरा गांव में बृहस्पतिवार को करीब छह नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर कथित तौर पर पांच लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश पिछले दरवाजे से संजय वर्मा के घर में दाखिल हुए थे। बगोदर-सरिया के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम ने बताया कि वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और परिवार के सदस्य सो रहे थे कि तभी बदमाश अचानक घुस आए और हथियारों का डर दिखाकर धमकाया। उन्होंने कहा कि बदमाश 2.5 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आभूषण लूट ले गए।

एसडीपीओ ने बताया कि घर से निकलते समय उन्होंने घर के लोगों को शोर न मचाने की धमकी दी और घर को बाहर से बंद कर दिया। मामले में पुलिस ने आसपास के इलाके में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्र की है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here