Home राज्य जेसोवा का CM हेमंत से सौजन्य मुलाकात, दिवाली मेले में आने का...

जेसोवा का CM हेमंत से सौजन्य मुलाकात, दिवाली मेले में आने का किया आग्रह

35
0
Jeevan Ayurveda

रांची

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Ad

इस अवसर पर जेसोवा की ओर से मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दिवाली मेले में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिवाली मेले में अपनी भागीदारी का आग्रह किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी सकारात्मक भूमिका जताई और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here