Home राज्य चुनावी तैयारी तेज़: अमित शाह की बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों...

चुनावी तैयारी तेज़: अमित शाह की बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर फोकस

54
0
Jeevan Ayurveda

पटना

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस समय भी संगठन के सबसे बड़े रणनीतिकार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के रणनीतिकार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उनका यह पहला दौरा है। चर्चा हो रही है कि वह आ रहे हैं तो सीट बंटवारे पर भी बात करेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों को भी उम्मीद देकर जाएंगे। लेकिन, हकीकत यह नहीं है। वह इस महीने दो बार बिहार आ रहे हैं। आज वह आएंगे और कल आधे बिहार को टारगेट करेंगे और 10 दिन बाद फिर दूसरे आधे हिस्से को। 20 संगठन जिलों के भाजपा नेताओं से वह कल बात करेंगे। फिर बाकी जिलों से 27 सितंबर को।

Ad

सीट बंटवारे या प्रत्याशी पर नहीं करेंगे बात
गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पटना पहुंच रहे हैं। रात में वह पार्टी के चुनिंदा नेताओं से गठबंधन के बाकी दलों को लेकर गुफ्तगू करेंगे। गुफ्तगू इसलिए भी क्योंकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 20 सीटें नहीं मिलने पर 100 सीटों पर लड़ने क बात कह रखी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बाकी दल अब शांत हैं। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के नाम पर कोई असहमति नहीं छोड़ी है और उपेंद्र कुशवाहा सीटें मिलने की प्रतीक्षा में शांत हैं। मांझी का गणित वह भाजपा नेताओं से जरूर समझेंगे, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर पटना में भाजपा नेताओं से कुछ औपचारिक बात नहीं करेंगे। इस बार की यात्रा में वह प्रत्याशियों को लेकर भी बात नहीं करने जा रहे हैं, हालांकि वह मौजूदा विधायकों के परफॉर्मेंस और उनके प्रति अच्छी-बुरी रिपोर्ट को जरूर समझेंगे।

कल किन संगठन जिलों से कहां बात करेंगे अमित शाह
अमित शाह आज पटना आएंगे और कल दो जिलों- सासाराम और बेगूसराय का दौरा करेंगे। सासाराम के डेहरी-ऑन-सोन के ललन सिंह स्टेडियम में वह रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद के भाजपा नेताओं से बात करेंगे। इन इलाकों के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। दूसरी बैठक बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में होगी। इसमें बेगूसराय के साथ ही पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़ पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और खगड़िया के भाजपा नेताओं से बात करेंगे।

इन दोनों ही बैठकों में अमित शाह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से जनता को अवगत कराने की बात करेंगे। इसके अलावा वह एनडीए के बाकी दलों के साथ समन्वय में किसी तरह की परेशानी न हो, यह भी सीख देंगे। पिछले दिनों एनडीए के सम्मेलनों में हंगामे की खबरें भी आई थीं और फिर कल से अगले दौर का सम्मेलन शुरू भी हो रहा है। ऐसे में समन्वय को लेकर सीख अमित शाह की बैठक का अहम एजेंडा रखा गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here