Home राज्य व्यवहार न्यायालय खगड़िया में बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट मंजूर, कर्मचारियों को मिलेगा नया...

व्यवहार न्यायालय खगड़िया में बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट मंजूर, कर्मचारियों को मिलेगा नया फ्लैट

34
0
Jeevan Ayurveda

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण की बड़ी योजना को स्वीकृति प्रदान की है।

Ad

सम्राट चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में 16 करोड़ 40 लाख 20 हजार रुपए की लागत से टाईप-ए (जी 5), टाईप-बी (जी 5) एवं टाईप-सी (जी 5) प्रकार के बहुमंजिला आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति के साथ गोगरी अनुमंडल में कर्मचारियों को आधुनिक और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार न्यायालयों में कार्यरत जजों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य परिसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि यदि न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन, आधारभूत संरचनाएं और अनुकूल कार्य वातावरण प्रदान किया जाए, तो आम जनता को समय पर और प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here