Home राज्य माओवादियों का हमला! हजारीबाग में CCL की संपत्ति को भारी नुकसान, 6...

माओवादियों का हमला! हजारीबाग में CCL की संपत्ति को भारी नुकसान, 6 गाड़ियों को फूंका

53
0
Jeevan Ayurveda

हजारीबाग

झारखंड के हजारीबाग जिले में कथित तौर पर माओवादियों से अलग हुए एक समूह ने कोयला खनन में जुटे कम से कम 6 वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Ad

यह घटना शनिवार रात चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तापिन नॉर्थ कोल माइनिंग परियोजना स्थल पर हुई। पुलिस को इस घटना में तृतीय प्रस्तुति समिति (टीपीसी) की संलिप्तता का संदेह है, क्योंकि घटनास्थल के पास इस संगठन का एक पर्चा मिला है। बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ बी एन प्रसाद ने कहा, ‘‘नौ से दस लोगों ने तीन अर्थमूवर समेत छह वाहनों को आग के हवाले कर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर टीपीसी का एक पर्चा मिला है। मामले की जांच जारी है।''

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here