Home राज्य छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

63
0
Jeevan Ayurveda

जगदलपुर

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस हमले में नक्सली तो भाग गए, लेकिन सर्चिंग में जवानों को नक्सली साहित्य सहित दो बंदूक भी बरामद हुई है।

Ad

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीएसपी नक्सल सतीश भार्गव ने बताया कि जवानों को नक्सलियों की सूचना में रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों को जवानों के आने की खबर लग गई। दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रुक रुककर काफी देर तक होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों मुंहतोड़ जवाब दिया। जिससे कि नक्सली भाग खड़े हुए।

जवानों ने नक्सलियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस को सर्चिंग में 2 भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य के साथ ही दवाईयां भी बरामद हुई हैं। इस मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण के घायल होने की बात भी सामने आई है, फिलहाल इलाके में सर्चिंग बढ़ा दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here