Home राज्य इस बार 15 अगस्त पर NCR के इस शहर में इतिहास रचेगा...

इस बार 15 अगस्त पर NCR के इस शहर में इतिहास रचेगा तिरंगा, 3000 फीट लंबी यात्रा की तैयारी पूरी

49
0
Jeevan Ayurveda

नोएडा
नव ऊर्जा युवा संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल को गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेघा रूपम से शिष्टाचार भेंटवार्ता करने उनके कार्यालय पर पहुंचा। उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

बताया कि सुबह नौ बजे सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होगी, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, कैंब्रिज स्कूल के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे से निठारी स्थित नए सामुदायिक भवन पर जाकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।

Ad

जिलाधिकारी ने इस राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति दी। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस तिरंगा यात्रा को भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे जिले का गौरव है। यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर राजेश शर्मा, अंकुश शर्मा, देवराज शर्मा, पुष्कर शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here