Home राज्य दक्षिणी लेन NH 19 पर हादसा: वृद्ध पर टूटा वाहन, जान गई

दक्षिणी लेन NH 19 पर हादसा: वृद्ध पर टूटा वाहन, जान गई

41
0
Jeevan Ayurveda

कैमूर

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दक्षिणी लेन में एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, इस हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह की बताई गई है। मृतक अज्ञात वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

Ad

मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई
घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दक्षिणी लेन में एक वृद्ध व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के द्वारा ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद थाना लाया गया। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने मे जुट गई है। तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here