Home राज्य CM हेमंत का जन्मदिन आज, लेकिन मातम में टलीं सभी खुशियां

CM हेमंत का जन्मदिन आज, लेकिन मातम में टलीं सभी खुशियां

44
0
Jeevan Ayurveda

रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। हर साल मुख्यमंत्री हेमंत अपना जन्मदिन मनाते थे, लेकिन इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने पिता को खोया है।

Ad

बता दें कि इन दिनों शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रुके हुए हैं। वह विधि-विधान से श्राद्ध कर्म की सारी रस्में पूरी कर रहे हैं। 10 अगस्त को स्वर्गीय गुरुजी के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का छुतका मिटाया जाएगा। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादशा संस्कार (11वां) संपन्न किया जाएगा।

दशकर्म यानी 15 अगस्त को देशभर से गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते शिबू सोरेन के निवास स्थल के पास बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं। तालाब की सफाई, पार्किंग की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here