Home राज्य स्व. टाइगर महतो को सीएम हेमंत की श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर जताया...

स्व. टाइगर महतो को सीएम हेमंत की श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर जताया सम्मान

44
0
Jeevan Ayurveda

रांची

आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती है। झारखंड आंदोलन के दिनों बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, शिवा महतो जैसे दिग्गज नेताओं के साथ मिलाकर लड़ाई लड़ने वाले नेता जगरनाथ महतो को आज पूरा झारखंड नम आंखों से याद कर रहा है।

Ad

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “महान झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री और सर्वजन के नेता स्व. दादा टाइगर जगरनाथ महतो जी की जयंती पर शत-शत नमन।”

जगरनाथ महतो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री थे। वे भारत के झारखण्ड राज्य की डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। 2014 के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लालचंद महतो को 32481 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here