Home राज्य दिल्ली में 28 अगस्त को सीएम की बड़ी बैठकें, केंद्र के मंत्रियों...

दिल्ली में 28 अगस्त को सीएम की बड़ी बैठकें, केंद्र के मंत्रियों संग होंगे कई मुद्दों पर चर्चा

63
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 28 अगस्त को दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं, जहां वे विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह दौरा प्रदेश की विकास योजनाओं और केंद्र से सहयोग को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad

मुख्यमंत्री की संभावित बैठकों में केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात संभावित है। इस दौरान प्रदेश में बिजली आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार को लेकर संवाद हो सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट होने की संभावना है, जिसमें राज्य को केंद्रीय वित्तीय सहायता, बजट प्रावधानों और कर वितरण जैसे मुद्दों पर बातचीत की जा सकती है।

राजस्थान के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी ईआरसीपी योजना को लेकर जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की दिशा में केंद्र से समर्थन की मांग कर सकते हैं। इस दौरे को राजस्थान के लिए रणनीतिक और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा पहले भी कई बार दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से राज्यहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईआरसीपी को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है, तो इससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here