Home ट्रेंडिंग इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी, जानिए चेक करने की आसान प्रक्रिया

इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी, जानिए चेक करने की आसान प्रक्रिया

268
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली

Agniveer CEE Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। अग्निवीर सीईई लिखित परीक्षा 10 जुलाई को संपन्न हुई थी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Ad

Agniveer Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे अग्निवीर रिजल्ट

स्टेप-1 – जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.com पर जाएं।

स्टेप-2 – होम पेज पर अग्निवीर सेक्शन पर जाएं।

स्टेप-3- CEE Result के सेक्शन पर क्लिक करें। अपने एआरओ के नाम से जुड़ी रिजल्ट की फाइल लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-4- पीडीएफ फाइल खुलने पर आप अपना रोल नंबर तलाश सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट कैसा होगा

चार कैटेगरी में दौड़

इस बार 1600 मीटर की रेस की कैटेगरी भी चार कर दी गई है। इसी के अनुसार अभ्यर्थी अलग-अलग पदों के लिए चुने जाएंगे। अग्निवीर भर्ती में दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को आधे मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाएगा। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। पांच मिनट तीस सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60, पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकंड में 48, पांच मिनट 46 सेकंड से छह मिनट तक 36 और छह मिनट एक सेकंड से छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 24 अंक मिलेंगे। यह इसलिए किया गया है कि तकनीशियन, ट्रेड के दो वर्ग और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए काबिल अभ्यर्थी बाहर न हो सकें।

ग्रुप 1

– अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 2

– ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 3

– ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

– ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

– 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

– जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here