Home राज्य आवास योजनाएं हुईं महंगी: हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाईं आरक्षित दरें

आवास योजनाएं हुईं महंगी: हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाईं आरक्षित दरें

78
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने राज्य की तमाम कॉलोनियों की आरक्षित दरों में 8 प्रतिशत से 44 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसमें सबसे ज्यादा इजाफा जयपुर में किया गया है। बोर्ड प्रशासन ने जोधपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, कोटा समेत अन्य शहरों में भी आरक्षित दरों में 9 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

Ad

जोधपुर की बड़ली आवासीय योजना में आरक्षित दरें 4900 रुपए प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 5320 रुपए कर दी गई है। इसी तरह कुड़ी भगतासनी फेज-2, विवेक विहार में योजना की दरों को 26,255 रुपए से बढ़ाकर 28,490 रुपए कर दिया है। चौपासनी योजना में भी आरक्षित दरें 22,385 रुपए से बढ़ाकर 24,290 रुपए कर दी है।

नई आरक्षित दर की सूची में सबसे ज्यादा कीमतें इस बार जयपुर की वाटिका स्कीम की बढ़ाई गई है। यहां पहले आवासीय आरक्षित दर 4,890 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, जिसे 2,155 रुपए (करीब 44 फीसदी) बढ़ाकर अब 7,045 रुपए प्रतिवर्ग मीटर कर दिया। जयपुर में ही प्रताप नगर योजना में आरक्षित दर 19,465 रुपए से बढ़कर 23,870 रुपए (22.63 फीसदी बढ़ोतरी) कर दिया है। जयपुर में ही अजमेर रोड स्थित महला आवासीय योजना में आरक्षित दरों को 2,620 रुपए से बढ़ाकर 3,555 रुपए (35.68 फीसदी बढ़ोतरी) कर दिया है।  मानसरोवर योजना में 33, 315 से बढ़ाकर 41,095 रुपए और इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में 19,395 से 23,850 रुपए प्रति वर्गमीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।

8-9% तक की दरें बढ़ाईं
जोधपुर, अजमेर, अलवर, कोटा और उदयपुर की योजनाओं में भी 8% से 9% तक की दरें बढ़ाई गई हैं। जोधपुर की बड़ली योजना में दरें 4900 से बढ़कर 5320 रुपए और विवेक विहार में 26,255 से 28,490 रुपए हो गई हैं। उदयपुर की गोवर्धन विलास योजना की दरें 21,370 से 23,190 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दी गई हैं. अलवर में 7380 रुपए हुआ अलवर की बी-10 योजना में दरें 6800 से बढ़कर 7380 रुपए और भिवाड़ी की अरावली विहार योजना में 9250 से 10,040 रुपए कर दी गई हैं। अजमेर की किशनगढ़ योजना में दरें 11,025 से बढ़ाकर 11,965 रुपए प्रति वर्गमीटर की गई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here