Home राज्य झारखंड में कुदरत का कहर: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं...

झारखंड में कुदरत का कहर: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की गई जान

75
0
Jeevan Ayurveda

पलामू

झारखंड के पलामू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad

वज्रपात से 2 महिलाओं की मौत
मामला जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सहदेवा गांव में 45 वर्षीय आशा देवी अपने खेत में धान रोप रही थी। इस दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही आशा देवी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर बसडीह गांव में 40 वर्षीय मानती देवी खेत में धान रोप रही थी। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मानती देवी की भी मौत हो गयी।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बार-बार कहा जाता है कि वज्रपात के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना घर से बाहर निकल जाते हैं जिससे उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ जाती है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here