Home राज्य ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने ब्याज माफिया से परेशान युवक ने किया...

ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने ब्याज माफिया से परेशान युवक ने किया आत्मदाह

80
0
Jeevan Ayurveda

जयपुर

राजधानी जयपुर में आज सुबह एक युवक ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। युवक की पहचान राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो आगरा रोड स्थित राधिका विहार कॉलोनी का निवासी है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार राजेश 55% से अधिक जल चुका है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में अपने पार्टनर कैलाश और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करता था। बताया जा रहा है कि राजेश ने करोड़ों रुपये कैलाश को देकर प्रॉपर्टी में निवेश किया था लेकिन बाद में ब्याज सहित पैसों की लगातार मांग और तगादे से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

बीते दिनों भी राजेश के पार्टनर कैलाश ने उसके घर पहुंचकर हिसाब-किताब को लेकर दबाव बनाया था। इससे व्यथित होकर राजेश ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसने आज सुबह थाना परिसर के बाहर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि राजेश की हालत गंभीर है और उसका इलाज बर्न वार्ड में जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here