Home राज्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- गांधी परिवार का संविधान को कुचलने...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है

43
0
Jeevan Ayurveda

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है।

मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अपने को अंग्रेजी शासन का असली उत्तराधिकारी मानने वाले गांधी परिवार को भारत के संविधान से कभी कोई खास लेना-देना नहीं रहा बल्कि उसे 'कुचलने' का इतिहास रहा है।" मौर्य ने कहा "अंग्रेजियत' में डूबा गांधी परिवार अगर कायदे से भारतीय संविधान पर अमल करता, तो उसे आज संविधान अपने 'माथे पर लेकर घूमना' नहीं पड़ता।" 

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here