Home राज्य मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे रोहतक के एक परिवार के...

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत

70
0
Jeevan Ayurveda

रोहतक

रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे।

Ad

जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए थे। दोनों कार में सवार होकर सात लोग जयपुर-आगरा हाइवे से वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक केंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। दिपांशु के बीमार पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी।

कार में आधे घंटे तक फंस रहे घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार से घायलों को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here