Home राज्य दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ...

दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़

79
0
Jeevan Ayurveda

 जयपुर

दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 में शुक्रवार देर रात महिला क्रू मेंबर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही एक यात्री ने महिला क्रू मेंबर को बार-बार बुलाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

Ad

महिला क्रू मेंबर ने इस घटना की जानकारी तुरंत फ्लाइट स्टाफ को दी, जिसके बाद आरोपी यात्री ने अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया। इसी को लेकर फ्लाइट में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही स्टाफ ने आरोपी यात्री को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया।

सीआईएसएफ ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। महिला क्रू मेंबर ने इस मामले में लिखित शिकायत भी दी है। फ्लाइट स्टाफ का कहना है कि यात्री शराब के नशे में था और लगातार अशांति फैला रहा था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here