Home देश शर्मसार हुआ शिक्षा संस्थान: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, स्टाफ-छात्रों की...

शर्मसार हुआ शिक्षा संस्थान: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, स्टाफ-छात्रों की मिलीभगत

50
0
Jeevan Ayurveda

कोलकाता
कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के एक गंभीर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर के अंदर घटी। कस्बा पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और स्टाफ सदस्य के अलावा वर्तमान में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का दौरा किया गया। कॉलेज कैंपस को फिलहाल सील कर दिया गया है ताकि फॉरेंसिक जांच की जा सके। तीन में से दो आरोपियों को तालबागान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर सिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके आवास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

Ad

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें आज अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग करेंगे ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके। बता दें कि यह गैंगरेप की घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले साल 8 और 9 अगस्त की रात को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

आरजी कर रेप-मर्डर से दहला कोलकाता
आरजी कर रेप-मर्डर केस कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त 2024 में हुई एक जघन्य घटना थी। एक 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में बलात्कार और हत्या की गई। मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 18 जनवरी 2025 को दोषी करार दिया और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सीबीआई ने फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" मामला नहीं माना। इस केस ने देशभर में आक्रोश फैलाया और कोलकाता में लंबे समय तक डॉक्टरों व अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here