Home राज्य विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

57
0
Jeevan Ayurveda

उदयपुर

नई दिल्ली से होकर उदयपुर घूमने आई फ्रांस की महिला पर्यटक को अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर दुष्कर्म के बाद निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला पर्यटक की हालत में सुधार है और वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Ad

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि महिला पर्यटक उदयपुर घूमने के साथ ही विज्ञापन शूटिंग के लिए यहां आई थी। शहर के टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे की पार्टी में फ्रांस की युवती से मुलाकात के बाद आरोपी ने मोबाइल कंपनी का विज्ञापन शूटिंग का ऑफर उसे दिया था।

आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) लोकेशन दिखाने के नाम पर उसे अपने साथ बड़गांव थाना क्षेत्र के सुखेर स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया था। वहीं महिला पर्यटक ने स्वयं एक निजी अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। अस्पताल द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस वहां पहुंची थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई थी।

पुलिस अधीक्षक गोयल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं, जिसमें चित्तौड़गढ़ भेजी गई टीम को सफलता मिली और आरोपी पुष्पराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फिल्मों, टीवी विज्ञापनों, गानों और धारावाहिकों में कास्टिंग का काम करता है।

आरोपी ने उदयपुर में सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में और अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में कास्टिंग की थी। वह करीब दस साल से यह काम कर रहा है। इधर दुष्कर्म पीड़िता महिला पर्यटक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में अब सुधार है और वह खतरे से बाहर है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here