Home राज्य फिरोजाबाद में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या...

फिरोजाबाद में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

45
0
Jeevan Ayurveda

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Ad

पुलिस के अनुसार नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी शिवम उर्फ तनु (32) ने शनिवार देर रात अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिस समय वह घर पर अकेला था। थाना प्रभारी यगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था।

परिजनों ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात जनपद के थाना अकबरपुर के गांव का निवासी शिवम पर उसकी भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में 17 जून को अदालत में सुनवाई थी और अदालत से लौटकर आने के बाद से वह उदास था और किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। उसने बताया कि शनिवार देर शाम उसने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here