Home राज्य बेगूसराय में बदमाशों के हौसले बुलंद, बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82...

बेगूसराय में बदमाशों के हौसले बुलंद, बैंक जा रहे कर्मचारी से 6.82 लाख कैश लूटा

48
0
Jeevan Ayurveda

बेगूसराय

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से 6 लाख 82 हजार 725 रुपये लूट लिए। वारदात शुक्रवार दोपहर सुभाष चौक स्थित बाघा आरओबी (ओवर ब्रिज) पर हुई, जब कर्मचारी बाजार समिति से रकम लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।

Ad

जानकारी के अनुसार, सीएमएस कंपनी का कर्मचारी सोनू कुमार बैग में नकदी लेकर बैंक जा रहा था। जैसे ही वह पन्हास साइड से ओवर ब्रिज पर चढ़ा, पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। बदमाशों ने हथियार सटा कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत ही कंपनी और लोहियानगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

डीएसपी ने बताया मामला संदिग्ध
सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार और लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि पहले पीड़ित ने 5 लाख 47 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही, फिर राशि बदलकर 6.82 लाख बताई। बार-बार बयान बदलने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बेगूसराय में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में दहशत है। दिनदहाड़े हुए इस लूट कांड ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here