Home राज्य अहमदाबाद प्लेन क्रैश : आज परिजनों को सौंपा जा सकता है...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : आज परिजनों को सौंपा जा सकता है पाली की खुशबू राजपुरोहित का शव

54
0
Jeevan Ayurveda

पाली

अहमदाबाद प्लेन हादसे में पाली के जवाहर नगर निवासी गजेंद्र सिंह की पुत्रवधू खुशबू राजपुरोहित की मौत के बाद आज उनके शव को लेकर औपचारिकता पूरी होने के बाद खुशबू का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद है।

Ad

खुशबू के रिश्तेदार बाबू सिंह खाराबेरा के अनुसार डीएनए टेस्ट और अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की प्रशासन से बात हुई है। हादसे के बाद खुशबू के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आवश्यक कार्रवाई को लेकर अहमदाबाद में ही मौजूद हैं।

ऐसे में रविवार को शव मिलने के बाद खुशबू का अंतिम संस्कार उनके ससुराल खाराबेरा में किया जाएगा। खुशबू के पति विपुल सिंह भी शनिवार को पाली पहुंच गए हैं और अपनी पत्नी के इस प्रकार अचानक चले जाने की वजह से सदमे में हैं। विपुल मूल रूप से जोधपुर के खाराबेरा (राजपुरोहित) के रहने वाले हैं, उनके पिता गजेंद्र सिंह का पाली के जवाहर नगर में व्यापार है। यह परिवार गत कई वर्षों से पाली में ही रहता है।

गौरतलब है कि विपुल और खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी और 12 जून को खुशबू अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट लेकर रवाना हुई थीं लेकिन प्लेन क्रैश होने से इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here