Home राज्य बाड़मेर में एक बार फिर से तेज गर्मी का प्रकोप, पारा पहुंचा...

बाड़मेर में एक बार फिर से तेज गर्मी का प्रकोप, पारा पहुंचा 45.9 डिग्री

47
0
Jeevan Ayurveda

बाड़मेर

थार नगरी बाड़मेर में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से तेज हो गया है। सुबह से ही सूर्य की तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को यहां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 6 सालों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने 15 जून तक पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी की संभावना जताई है।हालांकि 19- 20 जून के बाद जिले के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता हैं, जिससे बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad

पिछले कुछ वर्षों के तापमान पर नजर डालें तो जून 2019 में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद, 2020 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 42.3 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 41.8 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 44.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इस बार, 6 साल बाद जून का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

फिलहाल अगले 10-12 दिनों तक रेगिस्तान में धूल भरी आंधी और तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मई महीने के आखरी सप्ताह में कोई बारिश के बाद थार के लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here