Home राज्य गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में डूबे 2 लड़के

गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में डूबे 2 लड़के

62
0
Jeevan Ayurveda

पटना

पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घाट पर यहां नहाने के दौरान 2 बच्चे डूब गए। जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे हैं। दो नाबालिग बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम दोनोंकिशोर को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। दोनों किशोर बुद्धा कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं।

Ad

घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कों का नाम रोहित कुमार और संकल्प कुमार है। दोनों लड़के क्रिकेट खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। बाद में वो दोनों नहाने के लिए घाट पर चले गए थे। अचानक नहाने के दौरान संकल्प डूबने लगा। संकल्प को बचाने गए रोहित कुमार भी डूब गया। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here