Home राज्य तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की दर्दनाक...

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

52
0
Jeevan Ayurveda

पलामू

झारखंड के पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। वहीं इस हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई है,जबकि परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

Ad

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर चउवा चट्टान गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विनोद साव और उनकी 7 साल की बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घायलों में मृतक की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी और उनका एक बेटी व बेटा शामिल है। बताया जा रहा है कि 5 लोग एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विनोद साव और उनकी बेटी चांदनी कुमारी की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी और उनका एक बेटी व बेटा बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

इधर घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों द्वारा दोषी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला की छानबीन में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here