Home राज्य अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने...

अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन

74
0
Jeevan Ayurveda

धौलपुर

धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध नहीं होने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक न्यायिक कार्य बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रघुनाथ प्रसाद शर्मा ने की।

Ad

रघुनाथ शर्मा ने बताया कि हमारी लंबे समय से मांग रही है कि नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स की व्यवस्था की जाए। इसी मुद्दे को लेकर आज हम न्यायिक कार्य से एक दिन का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया और नो चैंबर्स – नो शिफ्टिंग जैसे नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि जब तक चैंबर्स की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघर्ष समिति के सदस्यों में भगवान सिंह नारोलिया, महेन्द्र सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह वैसला, रिजवान अहमद, राजवीर सिंह हसेलिया, एवं संघ के सचिव विशाल शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here