Home राज्य रांची में जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला, SHO को सिर में...

रांची में जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला, SHO को सिर में लगी चोट

48
0
Jeevan Ayurveda

रांची

 झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वहीं इस हमले में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Ad

पुलिस सूत्रों के अनुसार लापुंग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामसभा के दौरान जमीन विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि एक अन्य सिपाही भी घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। बेड़ो डीएसपी अशोक राम ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान कुछ बाहरी लोगों के ग्रामसभा में मौजूद होने की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच अचानक हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लापुंग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रूरल एसपी सहित कई थाना प्रभारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों को बाहर से आए लोगों ने भड़काया है।

DIG ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

वहीं घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का हालचाल लेने पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राज हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर थाना प्रभारी व अन्य घायल जवान के समुचित इलाज का अनुरोध किया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here