Home मध्य प्रदेश ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच चलेगी Direct train, दो महीनों में चलने...

ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच चलेगी Direct train, दो महीनों में चलने लगेगी, भोपाल में भी रुकेगी

65
0
Jeevan Ayurveda

ग्वालियर/भोपाल
 यात्रियों की बढ़ती मांग और लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन अगले दो महीनों में चलने लगेगी। यह 10 स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने ट्रेन नंबर 11086-85 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

नई ट्रेन ग्वालियर से हर शुक्रवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी और एसएमवीटी बेंगलुरु (बेंगलुरु का सैटेलाइट स्टेशन) पर रविवार सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन एसएमवीटी बेंगलुरु से हर रविवार दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 10:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

Ad

भोपाल के यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचने में आसानी होगी

इस ट्रेन का भोपाल जंक्शन पर आगमन शुक्रवार रात 11:05 बजे और प्रस्थान 11:10 बजे होगा। वहीं, वापसी में यह भोपाल में सोमवार रात 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के चलने से भोपाल के यात्रियों को सीधे बेंगलुरु और ग्वालियर तक पहुंचने में आसानी होगी। वर्तमान में ग्वालियर-बेंगलुरु के बीच पांच ट्रेन संचालित हैं, पर कोई भी गाड़ी ग्वालियर से नहीं बनती।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस नई ट्रेन के जरिए भोपाल, नागपुर, काचीगुड़ा, धर्मावरम जैसे प्रमुख स्टेशनों से भी बेंगलुरु और ग्वालियर तक यात्रा करना अब अधिक सरल और किफायती हो जाएगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन भोपाल से भी दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे भोपाल के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई और कन्याकुमारी जाना होगा आसान, आईआरसीटीसी ने शुरू की DDY

 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य लोगों के लिए दक्षिण की यात्रा काफी आसान होने जा रही है. आईआरसीटीसी  दक्षिण दर्शन यात्रा कराने के लिए विशेष पहल प्रारंभ शुरू करने जा रहा है. इससे तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई और कन्याकुमारी समेत दक्षिण के प्रमुख दर्शनीय स्थलों तक की पहुंच आसान हो सकेगी.

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो 5 जुलाई 2025 को “दक्षिण दर्शन यात्रा” के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम धार्मिक  स्थलों का दर्शन कराएगी.
ये रहेगा रूट

इंदौर शहर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे.

 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. इसके लिए यात्रियों को महज रु. 18,000/- प्रति व्यक्ति (SL – इकोनॉमी श्रेणी), रु. 29,500/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 38,500/- प्रति व्यक्ति (2AC – कंफर्ट श्रेणी) देना होगा.
भारत गौरव ट्रेन में मिलेगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है.

इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here