Home राज्य झालावाड़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या

झालावाड़ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या

93
0
Jeevan Ayurveda

झालावाड़

जिले के मंडावर गांव में आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Ad

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे सुरेंद्र मेवाड़ा मंडावर स्थित अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में झालावाड़ के श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हालात को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मामले में स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मेवाड़ा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे और मंडावर क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनका नाम झालावाड़ के बहुचर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में भी सामने आया था। इस मामले में मेवाड़ा सहित छह आरोपियों को ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्थगित कर सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here