Home राज्य सिरोही में अंबाजी धाम में किए दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री प्रीति जिंटा

सिरोही में अंबाजी धाम में किए दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री प्रीति जिंटा

69
0
Jeevan Ayurveda

सिरोही

फिल्म अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने शनिवार शाम शक्तिपीठ अंबाजी धाम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मां अंबे के दर्शन के साथ-साथ विश्व के सबसे बड़े श्री यंत्र की पूजा अर्चना भी की। प्रीति जिंटा शाम की संध्या आरती के बाद मंदिर परिसर पहुंचीं। वे करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से उनका दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। वे मंदिर के पिछले प्रवेश द्वार से निजी सुरक्षा गार्ड और गुजरात पुलिस की सुरक्षा में मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। उनकी मौजूदगी के दौरान आम श्रद्धालुओं को थोड़ी देर तक दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा।

Ad

मंदिर में दर्शन के दौरान प्रीति जिंटा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पूजा अर्चना के बाद वे सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मंदिर परिसर पहुंच गए। वहीं, मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह एक खास क्षण बन गया और कई प्रशंसक उन्हें देखकर उत्साहित हो गए।

पंजाब किंग्स के आज क्वालिफायर-2 में जीत की उम्मीद
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के पहले क्वालिफायर में हार चुकी है। अब टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए आज शाम अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। प्रीति जिंटा का अंबाजी धाम आना मां अंबे से टीम की जीत की कामना से जोड़ा जा रहा है। वह अक्सर टीम के हर मैच में मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह,
मंदिर में प्रीति जिंटा की उपस्थिति से वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने उन्हें देखने और सेल्फी लेने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें नजदीक आने का मौका नहीं मिल पाया। प्रीति जिंटा की इस आध्यात्मिक यात्रा को टीम के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here